बड़ी खबर: दिल्ली से हाईकमान का फैसला, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतरिम अध्यक्ष बनाए गए लोकेन सिंह

दिल्ली से कांग्रेस हाईकमान ने मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। अभी मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही मणिपुर में कांग्रेस के प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने इस्तीफा दे दिया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष लोकेन सिंह को बनाया गया है। इससे पहले वो पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद यह बदलाव हुआ है।
Congress appoints Loken Singh as interim president of the Manipur Pradesh Congress Committee (MPCC). He was senior vice president of the party's state unit. pic.twitter.com/TSZgCMh9jx
— ANI (@ANI) July 24, 2021
जानकारी के लिए बता दें कि संसद मानसून सत्र के बीच में ही मणिपुर कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सुत्रों ने जानकारी दी थी कि कांग्रसे के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। अगले साल 2022 में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव से पहले यहां पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कांग्रेस पार्टी ने पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अध्यक्ष बनाया था, वह 6 बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते भी।
जबकि दूसरी तरफ मणिपुर में अगले साल होने वाली विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी पार्टी ने शारदा देवी को मणिपुर में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया। एस टिकेंद्र सिंह की जगह पर शारदा देवी को नियुक्त किया गया। मई महीने में एस टिकेंद्र सिंह का कोरोना की वजह से निधन हो गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS