मोदी कैबिनेट ने दी एक और मंजूरी, अब जम्मू कश्मीर में होगा जिला पंचायत चुनाव

केंद्र की मोदी सरकार ने आज कई अहम फैसलों पर अपनी मुहर लगाई है। जिसमें से एक जम्मू कश्मीर में जिला पंचायत चुनाव को मंजूरी दे दी गई है। तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट भी दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मोदी कैबिनेट ने फैसला लिया है कि धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में सभी कानून अब लागू हो गए हैं। ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होगा। कैबिनेट ने जिला परिषद के सीधे चुनाव कराने के प्रस्ताव पर हरी झंडी दिखा दी है।
जम्मू कश्मीर में जिला पंचायत चुनाव
मोदी कैबिनेट ने बुधवार को ही बैठक में फैसला लिया कि जम्मू कश्मीर में जिला पंचायत चुनाव किए जाएंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने खुद दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत और जिला पंचायत स्तर पर सीधा चुनाव होगा यानी कि अब जम्मू कश्मीर में त्रिस्तरीय पंचायत होगी।
कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट
वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। 30 लाख कर्मचारियों के लिए 3714 करोड़ रुपये के दिवाली बोनस को आज कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। सीधे खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे, मोदी कैबिनेट में आज एक अहम फैसला लिया गया है।
ऐसे मिला कर्मचारियों को लाभ
इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि ये पैसे सीधे कर्मचारियो के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने पैसों को अविलंब ट्रांसफर करने के आदेश भी दे दिए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS