बड़ी खबर: पंजाब में कल सुबह 11 बजे होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, तुरंत बाद सचिवालय में भगवंत मान की पहली बैठक

बड़ी खबर: पंजाब में कल सुबह 11 बजे होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, तुरंत बाद सचिवालय में भगवंत मान की पहली बैठक
X
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्रिमंडल में अपने ही लोगों को जगह दे सकते हैं।

पंजाब में भगवंत मान के शपथ ग्रहण के बाद अब उनकी कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। 19 मार्च सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में सभी उन विधायकों को बुलाया गया है, जो मंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही कल ही भगवंत मान अपनी कैबिनेट की पहली बैठक भी सचिवालय में करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की सरकार में मौजूदा विधायक जो फिर से चुने गए हैं। इस बार उन्हें भी पंजाब में भगवंत मान की सरकार में मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्रिमंडल में अपने ही लोगों को जगह दे सकते हैं। कई अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, किसी भी कैबिनेट को चुनने का मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है और मुख्यमंत्री के इस काम में पार्टी कोई दखल नहीं देगी। यानी कि ऐसे में भगवंत मान के भरोसेमंद लोगों को ही मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

पंजाब में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपने मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को पार्टी के लिए खुली छूट दे दी है। इस बीच कैबिनेट के संभावित गठन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। विधायक दल की बैठक में राघव चड्ढा ने कहा है कि कैबिनेट चुनना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। वह अपने अनुसार विधायकों को कैबिनेट में शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि यह भगवंत मान सरकार है। वे तय करेंगे कि कौन मंत्री के रूप में शपथ लेगा। वहीं पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि मान उन विधायकों पर भरोसा करेंगे, जो मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री हरपाल सिंह चीमा को बनाया जा सकता है।

पंजाब में बन रही नई कैबिनेट में सबसे अहम चेहरा हरपाल सिंह चीमा का है.। पार्टी की ओर से चीमा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टरों और होर्डिंग्स में चीमा पार्टी का चेहरा थे। इससे पहले भी पंजाब में पार्टी के पोस्टर में तीन चेहरे अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और हरपाल सिंह चीमा हुआ करते थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि चीमा को उपमुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है।

Tags

Next Story