योगेंद्र यादव ने की किसान भाईयों से अपील, बोले- शरारत करने वाले लोग हमारे नहीं

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के बॉर्डरों से किसानों की परेड के दौरान पुलिस और किसान के बीच हिंसा हुई है। दिल्ली के कई इलाकों में रास्तों को रोक दिया गया है। वहीं किसान नेता योगेंद्र यादव ने बड़ी अपील की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों से किसान नेता योगेंद्र यादव ने सिंघु बॉर्डर पर अपील करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने जो रूट तय किए हैं उन्हीं पर जाएं। साथ ही कहा कि शरारत करने वाले लोग हमारे नहीं हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में किसान आगे बढ़ रहे हैं। किसान प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर कब्जा कर लिया है और वहां पर तिरंगे को हटाकर किसानों का झंडा लगा दिया है। इसी बीच दिल्ली के आईटीओ पर भारी बवाल मच रहा है। जहां किसानों के दौड़ाए ट्रैक्टर को भी पीछे हटने पर मजबूर कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस को भी किनारे होना पड़ा है।
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिष्ठित लाल किले पर एक प्रदर्शनकारी ने किसान यूनियन का झंडा फहराया है। लाल किले पर ट्रैक्टर लेकर किसान घुस गए हैं। लाल किले में उनके पूर्व निर्धारित मार्गों से भटककर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS