Scholarship Scam: अल्पसंख्यक मंत्रालय स्कॉलरशिप में 144 करोड़ का घोटाला, CBI जांच के आदेश

Scholarship Scam: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने भारत के सबसे बड़े अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले (Minority Scholarship Scam) का दावा किया है। उन्होंने भ्रष्टाचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई राज्यों में फर्जी लाभार्थी बनाए गए और फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया गया। यह घोटाला अल्पसंख्यक संस्थानों, राज्य प्रशासन के अलावा बैंकों में संस्थागत भ्रष्टाचार में होने का दावा किया जा रहा है। इसकी जांच के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सीबीआई को जिम्मेदारी सौंपी है।
830 संस्थानों में करीब 53 फीसदी फर्जी अभ्यर्थी
स्मृति ईरानी ने कहा कि मदरसों सहित 1572 अल्पसंख्यक संस्थानों की जांच में 830 फर्जी पाए गए हैं, जिनमें 144 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। यह घोटाला सिर्फ 5 वर्ष में किया गया है। दरअसल, अल्पसंख्यक मंत्रालय ने सीबीआई में 10 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। कई राज्यों के 100 जिलों में मंत्रालय द्वारा आंतरिक जांच कराई गई है। 21 राज्यों के 1572 संस्थानों में 830 संस्थान मिले हैं, जिनमें करीब 53 फीसदी फर्जी अभ्यर्थी मिले हैं। बताया जा रहा है कि सिर्फ पिछले 5 साल के दौरान 830 संस्थान में 144.83 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। बाकी संस्थानों में अभी भी जांच जारी है।
830 संस्थानों से जुड़े सभी लाभार्थियों के खातों को फ्रीज किया जाएगा
1. छत्तीसगढ़ में 62 संस्थानों की जांच के आदेश, दावा किया जा रहा है कि सभी फर्जी और नॉन-ऑपरेशनल है।
2. राजस्थान के 128 संस्थानों की जांच में 99 नकली और नॉन ऑपरेशनल पाए गए हैं।
3. असम में 68 प्रतिशत संस्थान नकली हैं।
4. कर्नाटक में भी 64 प्रतिशत नकली संस्थान है।
5. यूपी में 44 प्रतिशत तक फर्जीवाड़ा किया गया है।
6. बंगाल में 39 फीसदी नकली है।
ये भी पढ़ें...Ask Me Anything session: Netizen ने पूछा- आपकी शादी आपकी दोस्त के पति से हुई है क्या? तो स्मृति ईरानी ने दिया ये जवाब
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS