बिहार: सीवान के एक मंदिर में मची भगदड़, कुचलकर दो महिलाओं की मौत और कई घायल

बिहार के सीवान (Siwan) में सोमवार को एक मंदिर में भगदड़ गई। इस दौरान भीड़ से कुचलकर कम से कम दो लोगों की मौत (Two women Died) हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना सीवान के बाबा महेंद्र नाथ मंदिर (Mahendra Nath Temple) की बताई जा रही है। बता दें कि सावन (Saawan) के पहले महीने के पहले सोमवार को पूजा अर्चना करने के लिए महेंद्र नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के आने से भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए परिसर के अंदर हंगामा हो गया। हंगामे के चलते भगदड़ मच गई। इस दौरान दो महिलाएं जमीन पर गिर गईं और भीड़ ने उन्हें कुचल दिया। जिस कारण उनकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिलाओं को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा था। मृतकों की पहचान आसपास के गांवों की रहने वाली 42 वर्षीय लीलावती देवी और 40 वर्षीय सुहागमती देवी के रूप में हुई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोरोना महामारी काल में 2 वर्ष तक सावन के महीने में श्रद्धालुओं के लिए इस मंदिर के द्वार बंद थे। इस साल सावन के पहले सोमवार को मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक के दौरान मंदिर में भगदड़ मची। इसी वक्त भागदौड़ में कुछ महिलाएं जमीन पर गिर पड़ीं और भीड़ उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। पुलिस के अनुसार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS