Nitish New Cabinet Ministers List : नीतीश कुमार की सरकार में यह होंगे कैबिनेट मंत्री, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे यह विधायक, देखें पूरी लिस्ट

Nitish New Cabinet Ministers List : बिहार में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ 16 नवंबर को लेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम के तौर पर सुशील कुमार मोदी होंगे और इसके अलावा उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। यह पूरा कार्यक्रम राजभवन में होगा और राज्यपाल के द्वारा नीतीश और उनके मंत्रियों को शपथ दिलवाई जाएगी।
यह है शपथग्रहण का पूरा कार्यक्रम
बिहार में नई सरकार का गठन और शपथ ग्रहण समारोह 16 नवंबर 2020 को सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होकर साढ़े 3 बजे तक किसी भी वक्त हो सकता है।
इसको लेकर पटना में तैयारियां तेज हैं। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी और इसके अलावा उनके कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। बात दें कि रविवार को नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुना गया है।
संभावित नीतीश कुमार मंत्रिमंडल की लिस्ट
प्रेम कुमार
मंगल पांडेय
नंदकिशोर यादव
श्रवण कुमार
संजय झा
बीमा भारती
विजेंदर प्रसाद यादव
बता दें कि बीजेपी और जेडीयू के बीच मंत्रिमंडल में आनुपातिक भागीदारी को लेकर चर्चा चल रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि नीतीश मंत्रिमंडल में करीब बीजेपी कोटे से 18-20 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं दूसरी जेडीयू कोटे से 12-14 मंत्री हो सकते हैं। हम और वीआईपी पार्टी भी है लिस्ट में।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS