रामचरितमानस विवाद के बाद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का नया बयान, बोले- हम एकलव्य की संतान, अंगूठा नहीं...

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वह अपने विवादित बयानों के चलते लगातार चर्चा में बने रहते हैं। प्रो. चंद्रशेखर ने पिछले दिनों रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद अब उन्होंने एकलव्य की चर्चा कर नया बयान दिया है।
शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने एकलव्य की चर्चा करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि जिनके पुरखों ने फिरंगियों के साथ मिलकर हमारे देश के गरीबों पर जुल्म ढाए, क्या वह हम पर राज करेंगे? शिक्षा मंत्री ने आगे लिखा कि हम एकलव्य की संतान हैं, हम अंगूठा देना नहीं, बल्कि जवाब देना जानते हैं। हम शहीद जगदेव बाबू की संतान कुर्बानी नहीं, कुर्बानी लेना जानते हैं। उन्होंने आगे कि तैयार रहें चट्टानी एकता से इनकी जड़े हिलानी हैं।
जिनके पुरखे अंग्रेज के फिरंगीयों के साथ मिलकर हमारे देश के गरीबों पर जूल्म ढाए, क्या वह हम पर राज करेंगे? हम एकलव्य के संतान अंगूठा देना नहीं जवाब देना चाहते हैं। हम शहीद जगदेव बाबू के संतान कुर्बानी देना नहीं कुर्बानी लेना जानते।तैयार रहें चट्टानी एकता से इनका चूलें हिलाना है। pic.twitter.com/uRkitB0pIc
— Prof. Chandra Shekhar (@ProfShekharRJD) February 18, 2023
इससे पहले प्रो. चंद्रशेखर ने मंच से कहा था कि रामचरितमानस में कई ऐसी बातें हैं, जो समाज को बांटने वाली हैं। उनके इस बयान के बाद बिहार में जमकर सियासी घमासान हुआ। जो अब उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के तौर पर आगे बढ़ रहा है। दरअसल, शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए बयान पर उनके विरोधियों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उनके इस बयान के पर सिर्फ बीजेपी ही नहीं बल्कि जेडीयू ने भी एतराज जताया था। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा मंत्री को नसीहत दी थी।
शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर का रामचरितमानस पर विवादित बयान अभी सही तरह से खत्म भी नहीं हुआ कि उन्होंने एक बार फिर नया बयान दे दिया। इस बार उन्होंने एकलव्य की चर्चा नया बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम एकलव्य की संतान हैं, हम अंगूठा देना नहीं, बल्कि जवाब देना जानते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS