Bihar Election Results: बिहार के लिए बड़ी खबर, दिवाली के बाद नीतीश कुमार लेंगे सीएम पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद अब जेडीयू नेता नीतीश कुमार दिवाली के बाद सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केसी त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिवाली के बाद बिहार के सीएम पद की शपथ नीतीश कुमार ले सकते हैं। फिलहाल अभी उससे पहले नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे।
नीतीश कुमार 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है, जिसके साथ जदयू नेता नीतीश कुमार सातवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।एनडीए गठबंधन ने 18 घंटे के तनावपूर्ण मतगणना के बाद 125 सीटों को जादुई आंकड़ा 122 से तीन अधिक हासिल किया।
जबकि नीतीश कुमार की जेडीयू पार्टी ने इस साल के विधानसभा चुनाव में अपनी सीट की तेजी से गिरावट दर्ज की है। वह फिर से मुख्यमंत्री बनने की ओर अग्रसर हैं। वह राज्य के 37 वें मुख्यमंत्री बनेंगे।
हालांकि, 69 साल के नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में छह बार शपथ ली है और यह सातवीं बार होगा। 3 मार्च 2000 को नीतीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनका कार्यकाल केवल एक सप्ताह तक चला। क्योंकि बहुमत के अभाव में सरकार नहीं बन सकी।
उसके बाद 24 नवंबर 2005 को भाजपा के समर्थन से उन्हें दूसरी बार ताज पहनाया। फिर 26 नवंबर 2010 को तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने, लेकिन कार्यकाल पूरा नहीं किया। 2014 के आम चुनावों में उनकी पार्टी जेडीयू को भारी हार का सामना करने के एक दिन बाद 2014 में कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह जीतनराम मांझी को सीएम बनाया गया। उन्होंने इस्तीफा देने के ठीक नौ महीने बाद 22 फरवरी, 2015 को चौथी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS