Big Breaking : बिहार के मोतिहारी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से डूबे 22 लोग, 6 शव बरामद

X
By - Priya Panwar |26 Sept 2021 11:36 AM IST
बिहार के मोतिहारी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यहां सिकरहना नदी में चिरैया प्रखंड क्षेत्र में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए हैं। कहा जा रहा है कि छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकियों की तलाश जारी है। यह घटना शिकारगंज थाना क्षेत्र की है।
बिहार के मोतिहारी (Motihari( से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां सिकरहना नदी (Sikharana river) में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए हैं। खबरों के मुताबिक, जिनमें छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। यह घटना चिरैया प्रखंड क्षेत्र के शिकारगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है और गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। हालांकि इस पर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि सभी लोग नाव में बैठकर मवेशियों के लिए चारा काटने जा रहे थे। सरेह जाते वक्त यह बड़ा हादसा हुआ।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS