Action against PFI: प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के तीन सदस्यों को NIA ने किया गिरफ्तार, जानिए वजह...

Action against PFI: प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के तीन सदस्यों को NIA ने किया गिरफ्तार, जानिए वजह...
X
केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने मोतिहारी पुलिस की मदद से प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जानें क्या रही इन्हें गिरफ्तार करने की वजह...

केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने मोतिहारी पुलिस की मदद से प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (PFI) के 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। बिहार की पुलिस और एनआईए इन सदिंग्ध तीनों आरोपियों से इकट्ठे रूप से पूछताछ करेगी।

दरअसल मामला बिहार(bihar) के मोतिहारी का है, जहां पर प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (PFI) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इन तीनों सदिग्ध आरोपियों से राष्ट्रीय एजेंसी और बिहार की पुलिस पूछताछ करेगी। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार इन तीनों सदिग्धों को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि कुछ दिन पहले राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली थी। इसी से तार जोड़कर राष्ट्रीय एंजेसी बिहार पहुंची। जहां पर उसने बिहार पुलिस की मदद से तीनों को शुक्रवार की रात को पकड़ लिया है। इसी के साथ-साथ इस संगठन के कुछ और भी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसी तरह की एक कार्यवाही मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में देखने को मिली है, जिसमें मध्य प्रदेश की पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एक पदाधिकारी को भोपाल (bhopal) से सरकार के खिलाफ साजिश रचने और गैरकानूनी रूप से गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ (stf) द्वारा पिछले साल दर्ज एक मामले के संबंध में शुक्रवार को गिरफ्तारी की गई है। इस सदस्य पर कई धाराओं में केस दर्ज किया है तथा यह भी आरोप लगा है कि यह सरकार के खिलाफ साजिश रचने के मामले में कई गुप्त बैठकों में भी शामिल हो चुका है।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर लग चुका है बैन

केंद्र की सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर सितंबर 2022 में पांच साल के लिए बैन लगा दिया था क्योंकि दो बार देश में छापेमारी की गई थी, जिसमें यह पाया गया था कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) कई गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल है। इसमें इसके 240 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से इस पर बैन लगा दिया गया है।

Tags

Next Story