Bihar News: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, अनुपस्थित 64 डॉक्टरों को किया बर्खास्त, दिए ये निर्देश

बिहार सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में शुक्रवार को एक अहम फैसला लिया। बैठक में पांच साल से अधिक समय तक नौकरी से अनुपस्थित 64 डॉक्टरों को उनके सेवा से बर्खास्त कर देने की मंजूरी दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में हुई शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय के इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी। पद से बर्खास्त किए गए 64 डॉक्टरों को अररिया, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, भोजपुर और दरभंगा सहित विभिन्न जिलों में पदस्थापित किया गया था।
सचिवालय विभाग के अपर सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया की 64 डॉक्टर जो बिना अनुमति से अपने ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। उनको सेवा से निलंबित कर दिया गया है। अपर सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि यह फैसला लेने से पहले उन 64 चिकित्सक पदाधिकारियों को पहले ही सूचित कर दिया गया था। लेकिन बार-बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस भेजने के बाद भी उन पदाधिकारियों की कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। विभाग ने कहा कि जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक में अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव स्वास्थ्य विभाग को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री बनते ही उन्होंने सभी जिलों में सदर अस्पताल को 'मिशन 60' का टास्क दिया था। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को कई निर्देश भी दिए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS