कांग्रेस ने किया आरजेडी पर पलटवार, गिरिराज सिंह और शाहनवाज हुसैन जैसी भाषा बोल रहे RJD नेता शिवानंद

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के कुछ मतभेद होते दिख रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनकी कार्यशैली के कारण ही भारतीय जनता पार्टी को मदद मिल रही है। राहुल गांधी बिहार में चुनाव सरगर्मी के दौरान शिमाल में पिकनिक मना रहे थे। शिवानंद तिवारी के बयान के बाद कांग्रेस की तरफ से आरजेडी पर पलटवार करते हुए गठबंधन धर्म की नसीहत दी गई है।
कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरजेडी पार्टी शिवानंद तिवारी पर लगाम लगाये। तेजस्वी यादव, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को लेकर गिरिराज सिंह और शाहनवाज हुसैन जैसी भाषा आरजेडी नेता का बोलना हमें स्वीकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन का धर्म होता है, जिसे सभी पक्षों को पालन करना चाहिए।
आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने किया कहा
आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी की कार्यशैली की के कारण ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मदद मिल रही है। कांग्रेस पार्टी महागठबंधन के लिए बाधा बन गई। कांग्रेस पार्टी ने बिहार चुनाव में 70 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था। पर कांग्रेस ने 70 रैलियां भी नहीं कीं थीं। राहुल गांधी केवल 3 दिन के लिए बिहार आए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नहीं आईं, क्योंकि वो बिहार से उतना परिचित नहीं थीं। बिहार में चुनाव सरगर्मी के दौरान राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के घर पिकनिक मना रहे थे। क्या पार्टी ऐसे चलती है? कांग्रेस पार्टी जिस तरह से चलाई जा रही है, उससे भारतीय जनता पार्टी को फायदा हो रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS