यूपी की तरह बिहार में भी स्वर्ण भंडार, अभी तक कोई हासिल नहीं कर सका, जानिये वजह?

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) से पिछले दिनों खबर सामने आई कि यहां पर सोने का भंडार मिला है। इसके लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग (Department of Mining and Geology) सोनभद्र की धरती से सोना निकालने के लिए तीन खदानों को ग्लोबल टेंडर (Global Tender) जारी करने की प्रक्रिया में जुटा है। क्या आपको पता है कि सोनभद्र की तरह बिहार में भी स्वर्ण भंडार (Gold Reserves In Bihar) है। खास बात है कि इसकी जानकारी लंबे अर्से से है, लेकिन आज तक कोई इस स्वर्ण भंडार को हासिल नहीं कर सकी। यहां तक कि ब्रिटिश शासन भी सोना हासिल करने में नाकाम रहा। चलिए बताते हैं कि इसके पीछे का रहस्य क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के राजगीर में यहां एक गुफा में सोने का भंडार है। बताया जाता है कि यह सोने का भंडार मगध साम्राज्य के सम्राट यानी मौर्य शासक बिम्बिसार ने छिपाकर रखा था। इस गुफा में प्रवेश करने पर बड़ा कमरा आता है। इसी कमरे की पिछली दीवार से खजाने तक पहुंचने का रास्ता है। हालांकि इसके द्वार एक पत्थर है ताकि कोई भी स्वर्ण भंडार तक पहुंच सके। कहा जाता है कि अंग्रेजों को जब अपने शासनकाल में यह बात पता चली तो उन्होंने बेहद प्रयास किया, लेकिन पत्थर नहीं हटा सके। यहां तक कि पत्थर को हटाने के लिए उस पर गोले भी दागे गए, लेकिन अंग्रेज भी स्वर्ण भंडार तक पहुंच नहीं सके।
आज भी गुफा को रहस्यमयी भी कहा जाता है। बताया जाता है कि गुफा की एक दीवार पर शंख लिपि मे कुछ लिखा हुआ है, जो आज तक पढ़ा नहीं जा सका है। सबका मानना है कि इसी लिपि में स्वर्ण भंडार के दरवाजे को खोलने का तरीका लिखा हो सकता है। चूंकि यह पढ़ा नहीं जा सका है, फिलहाल पर इस बारे में कोई पुष्टि नहीं कर सका है।
बता दें कि यूपी के सोनभद्र में भी तीन हजार टन सोने का भंडार होने की खबरे सामने आई थीं। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Geological Survey of India) ने इसे नकार दिया था, लेकिन 30 अप्रैल को दोबारा से नई खबर सामने आई। इसमें बताया गया कि भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग सोनभद्र में तीन खदानों को ग्लोबल टेंडर जारी करने की तैयारी कर रही है। सोना पहाड़ी और कोटा के पास हरदी और शक्ति नगर एंपरा (Shakti Nagar Empra) के पास दियागंज में सोने के भंडार की जानकारी मिली है। विभाग ने सोना निकालने के लिए भी तीन खनन एरिया तय किए जा चुके हैं। खनन एरिया का पट्टा ग्लोबल ई-टेंडर के जरिए जारी किया जाएगा। इससे सरकार के राजस्व के साथ सोनभद्र में व्यापार के अलावा रोजगार भी बढ़ेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS