Bihar Train Accident: दिल्ली से पटना जा रही ट्रेन हादसे का शिकार, 6 डिब्बे पटरी से उतरे, दर्जनों लोग घायल

Bihar Train Accident: बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बक्सर से आ रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 11 अक्टूबर की रात 9 बजकर 35 मिनट पर बेपटरी हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की 6 बोगियां पटरी से नीचे उतर गई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दिल्ली से बिहार आ रही थी। जब ट्रेन बक्सर से खुलकर रघुनाथपुर पहुंची थी, उसी दरमियान या हादसा हो गया और इस हादसे की चपेट में दर्जनों लोग आ गए हैं।
पटरी से उतरे 6 डिब्बे
फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है। इसके अलावा कई एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल लेकर जा रही है। इस ट्रेन के बेपटरी होने के बाद, जो भी ट्रेन उसे रूट से गुजर रही थी, उन्हें फिलहाल रोक दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन के छह बोगी पटरी से नीचे उतर गए हैं। यह हादसा कैसे हुआ अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है, फिलहाल प्रशासन की टीम मामले की जांच में लगी हुई है।
हादसे में 70 लोग हुए घायल
इस हादसे में 70 लोग घायल हो गए हैं, जितने भी लोग घायल हैं, उनमें से कई लोगों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है, ऐसे में इस घटना से कुछ लोगों की जान भी जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि हादसे में कितने लोगों की जान गई है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दी हादसे की जानकारी
घटना को दुखद बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत कर रेल हादसे की जानकारी दी है। बताया जा रहा है की केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पटना से भागलपुर जा रहे थे, तभी हादसे की जानकारी मिलने के बाद नवगछिया से रघुनाथपुर बक्सर के लिए लौट गए।
ये भी पढ़ें:- Odisha Train Accident: रेलवे का 'कवच' रोक सकता था हादसा, क्या है Kavach, कैसे करता है काम
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS