बक्सर प्रसाशन ने बदनामी का दाग धोने के लिए की सर्जिकल स्ट्राइक, यूपी पहुंचकर नदी में बह रहीं लाशों का किया खुलासा

देश में कोरोना संकट के बीच गंगा नदी में बह रही लाशों का सिलसिला जारी है। बिहार के बक्सर जिले में प्रसाशन ने गंगा नदी में बहकर आ रही लाशों को लेकर होने वाली बदनामी का दाग धोने की कोशिश की है। इसके लिए प्रसाशन ने एक गुप्त अभियान चलाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बक्सर जिला प्रसाशन ने पता लगा लिया है कि गाजीपुर के बारे थाना क्षेत्र से लाशों को गंगा में प्रवाहित किया जाता है। फिर ये लाशें महदेवा घाट समेत बक्सर जिले में आकर फैल जाती हैं। इसके लिए प्रशासन के द्ववारा नदी पर एक महाजाल लगाया है। इस जाल में पहले ही दिन आठ लाशें मिलीं। इस बात का पता लगाने के लिए बक्सर जिला प्रसाशन को उत्तर प्रदेश की सीमा में घुसना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बक्सर के जिलाधिकारी ने इस गुप्त अभियान के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि हम चौसा में लाशों को डालते हैं तो ये लाशें चार से पांच दिन बाद दूर कई किलोमीटर जाकर निकलेंगी। हमारी टीम कल गाजीपुर ऑफ स्ट्रीम गई। यहां पर हमारी टीम ने देखा कि लोग गंगा में लाश डाल रहे हैं। ये बेहद गंभीर विषय है। हम लोगों ने गंगा नदी पर महाजाल लगाया है। क्योंकि, हम देखना चाहते थे कि कितनी लाशें बहकर आ रही हैं। बुधवार को माहजाल से आठ लाशें बरामद की गई हैं।
बिहार पर सवाल खड़े हुए
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार के बक्सर जिले में जब से गंगा नदी में दर्जनों के हिसाब से लाशें मिलने का मामला सामने आया है। तब से ही बक्सर समेत बिहार पर कई सवाल खड़े हो गए थे। ऐसे में जिला प्रसाशन की टीम रात के अंधेरे का सहारा लेकर अपनी बदनामी का दाग धोने के लिए उत्तर प्रदेश की सीमा में गई और वहां एक मल्लाह को पकड़ा, जो लाशों को यूपी के बारे थाना की पुलिस के कहने पर गंगा में प्रवाहित कर रहा था।
बक्सर प्रशासन की टीम ने उसका एक वीडियो बनाया और बतौर सबूत इसे जारी किया। ताकि सच्चाई सबके सामने लाई जा सके। बता दें कि बक्सर जिला प्रसाशन ने अपने सीक्रेट ऑपरेशन को यूपी के गाजीपुर जिले में किसी सर्जिकल स्ट्राइक की तरह अंजाम दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS