Bird Flu: कानपुर चिड़ियाघर में आज शाम तक मारे जाएंगे सभी पक्षी, 10 किमी के दायरे में मांस बिक्री पर रोक

Bird Flu: कानपुर चिड़ियाघर में आज शाम तक मारे जाएंगे सभी पक्षी, 10 किमी के दायरे में मांस बिक्री पर रोक
X
चिड़ियाघर को अब अनिशिचतकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस समय चिड़ियाघर में स्वास्थ विभाग की टीम मौजूद है। पक्षियों को मारने की तैयारी भी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू कहर बरपा रहा है। चार दिन पहले कानपुर चिड़ियाघर में मृत पाई गईं जंगली मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टी हुई है। जिसके बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, चिड़ियाघर के सभी बाड़ों में मौजूद पक्षियों को आज शाम तक मारे का आदेश दिया गया है।

चिड़ियाघर से एक किलोमीटर तक के दायरे को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। साथ ही 10 किमी के दायरे में मांस की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। बता दें कि बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद 15 दिनों के लिए चिड़ियाघर को बंद किया गया था।

अनिशिचतकाल के लिए चिड़ियाघर बंद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चिड़ियाघर को अब अनिशिचतकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस समय चिड़ियाघर में स्वास्थ विभाग की टीम मौजूद है। पक्षियों को मारने की तैयारी भी की जा रही है। खबर है कि पहले मुर्गियों और तोतों को मारा जाएगा। इसके बाद बत्तख व अन्य पक्षियों को मारा जाएगा।

चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि यह सब प्रोटोकॉल के तहत यह करना ही होगा। लेकिन हमें पक्षियों के मारे जाने का बेहद दुख है। आज शाम तक सभी पक्षियों को मारने का आदेश दिया गया है।

गौरतलब है कि चार दिन पहले कानपुर चिड़ियाघर में चार जंगली मुर्गियों और चार हीरामन तोतों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सोनभद्र, बाराबंकी, अयोध्या और झांसी में कौए मृत पाए गए थे। इनका सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने में अभी दो दिन का और समय लग सकता है।

Tags

Next Story