Bird Flu: देश के 9 राज्यों में बर्ड फ्लू बीमारी से त्राहिमाम, बाजारों में अंडे और चिकन के रेट घटे, मंत्री जी ने दे डाली नसीहत

Bird Flu: देश में कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू जैसी बीमारी को लेकर अलर्ट जारी है। भारत के 9 राज्यों में बर्ड फ्लू के चलते पक्षियों की मौत हो रही है। सोमवार को दि्ल्ली, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में बर्ड फ्लू ने मामला सामने आए हैं। अभी तक देश के 7 राज्यों में बर्ड फ्लू फैला हुआ था। जिसमें उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्य शामिल हैं। हाल ही में हुई पक्षियों की मौतों का कारण एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस की वजह से हुई है।
कृषि संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने देश में पशु टीकों की उपलब्धता की जांच करने के लिए पशुपालन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया। साथ ही केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों के चिड़ियाघरों से रोजाना रिपोर्ट देने के लिए कहा है। हरियाणा में पक्षियों की सबसे अधिक मौतें हुई हैं। पिछले कुछ हफ्तों में 4 लाख से अधिक पक्षी मारे गए हैं। जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ भी अलर्ट है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबि, दिल्ली में बर्ड फ्लू के चलते प्रोसेस्ड चिकन पर बैन कर दिया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजय झील में कई बर्ड्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन अभी घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार पूरी तरह से कोशिश में लगी हुई है। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अच्छे ढंग से पका कर खाएं चिकन-अंडा, डरने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी गिरिराज सिंह बर्ड फ्लू को लेकर बयान दे चुके हैं। कई राज्यों में झील और पार्कों को बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबित, अंडे के दाम 3 रुपये कम हो गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में चिकन 180 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब 110-120 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। वहीं मटन की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में मटन 800 रुपये किलोग्राम हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS