कोरोना महामारी के बीच बर्ड फ्लू का कहर, केरल ने राजकीय आपदा घोषित किया

कोरोना महामारी के बीच बर्ड फ्लू का कहर, केरल ने राजकीय आपदा घोषित किया
X
देश में कोरोना वायरस महामारी के बीच कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने राजस्थान, मध्य प्रदेश के बाद हिमाचल और केरल में दहशत मचा दी है। बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी किया है।

देश में कोरोना वायरस महामारी के बीच कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने राजस्थान, मध्य प्रदेश के बाद हिमाचल और केरल में दहशत मचा दी है। बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, केरल ने इस राजकीय आपदा घोषित कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के अलाप्पुझा और कोट्टायम जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से प्रशासन अलर्ट है। दोनों ही जिलों में क्यूंआरटी क्विक रिएक्शन टीमों की तैनाती कर दी गई है। बीते साल दिसंबर के महीने में दोनों जिले में कई बत्तख मृत पाई गई थीं। जांच में सामने आया की इनकी मौत फ्लू से हुए है। अब तक लगभग एक हजार 700 बत्तखों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में 376 कौओं की मौत

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर से 3 जनवरी तक 376 कौओं की मौत हुई है। जिसमें सबसे अधिक मौते इंदौर में हुई हैं। पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि 'कौओं के सैम्पल टेस्ट के लिए भोपाल की स्टेट डीआई लैब भेजे गए हैं। मंदसौर से भेजे गए सैंपलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

हिमाचल प्रदेश में हजारों की संख्या में मारे गए पक्षी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पॉन्ग डैम की झील में हजारों पक्षी मारे गए हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इन पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है। मारे गए प्रवासी पक्षियों के सैंपल भोपाल की लैब में भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में एच5एन1 (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है।

हरियाणा में एक लाख मुर्गी और चूजों की मौत

हरियाणा अब तक एक लाख मुर्गी और चूजों की मौत हो चुकी है। राज्य के बरवाला क्षेत्र में रहस्यमय तरीके से मर रहीं मुर्गियों के कारण से इलाके में एवियन फ्लू का डर है। बताया जा रहा है कि यहां पर बीते वर्ष 5 दिसंबर से मुर्गियों के रहस्यमय तरीके से मरने का सिलसिला शुरू हुआ था।

हरियाणा के पशुपालन विभाग ने प्रभावित फार्मो में पाई गई मृत मुर्गियां के 80 सैंपल जांच के लिए जालंधर की रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लैबोरेट्री में भेजे गए हैं। बता दें राजस्थान के कई जिलों में बर्ड फ्लू के केस मिले हैं। बीते दिनों यहां एक साथ सैकड़ों की संख्या में कौओं की मौत हुई थी। इसके अलावा गुजरात के जूनागढ़ में भी बर्ड फ्लू का खतरा है।

Tags

Next Story