ओडिशा: पुलिस ने BJD विधायक को किया गिरफ्तार, इंजीनियर से सरेआम कराया था ये काम, वीडियो हुआ वायरल

ओडिशा: पुलिस ने BJD विधायक को किया गिरफ्तार, इंजीनियर से सरेआम कराया था ये काम, वीडियो हुआ वायरल
X
ओडिशा पुलिस ने आज बीजू जनता दल (बीजद) के नवनिर्वाचित विधायक सरोज कुमार मेहर गिरफ्तार किया है। यह घटना तब सामने आई जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

ओडिशा पुलिस ने आज बीजू जनता दल (बीजद) के नवनिर्वाचित विधायक सरोज कुमार मेहर गिरफ्तार किया है। विधायक सरोज कुमार मेहर पर आरोप है कि उन्होंने एक आदिवासी समुदाय के इंजीनियर को को सरेआम उठक-बैठक करने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया।

यह घटना तब सामने आई जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में विधायक सरोज कुमार मेहर पीडब्ल्यूडी अभियंता से उठक-बैठक करने के लिए कहते हुए दिखे। यह घटना जून महीने के पहले हफ्ते की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक यह घटना पटनागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुई थी। जब इस घटना का आक्रोश पूरे राज्य फैला तो बोलांगीर के डीएम अरिंदम दकुआ ने आरोपों की पुष्टि के लिए उप-कलेक्टर द्वारा जांच के निर्देश दिए।

जांच रिपोर्ट्स में पता चला कि सड़क निर्माण कार्य के चलते पटनागढ़ विधायक ने जयकांत साबर को सरेआम सजा दी। साथ ही उन्होंने प्रभारी इंजीनियर को थप्पर मारने के लिए भी कहा। उठक-बैठक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में इंजीनियर को उठक-बैठक लगाते हुए देखा जा सकता है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story