BJD सांसदों ने मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति की मांग की

बीजू जनता दल (बीजद) के सांसदों ने शनिवार को केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की और ओडिशा के किसानों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति की मांग की है। बीजद प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में मंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात की और राज्य के किसानों के लिए उर्वरकों की आपूर्ति की मांग को एक ज्ञापन भी सौंपा।
बीजद प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि खरीफ-2021 के लिए ओडिशा को उर्वरकों की आपूर्ति कम है। मंत्री ने तुरंत मंत्रालय के अधिकारियों से बात की और उन्हें जल्द से जल्द जरूरी काम करने की सलाह दी। इससे पहले, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य को उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मनसुख मांडविया को एक पत्र लिखा था।
इसी पत्र का हवाला देते हुए उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। ताकि, ओडिशा के किसानों को आवश्यक मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी जोर दिया है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के गतिशील नेतृत्व में ओडिशा में कृषि क्षेत्र और किसानों में तेजी से परिवर्तनकारी विकास देखा गया है।
इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी को बताया कि उर्वरक, कृषि आदानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। किसानों को ओडिशा में 2021 मई, जून और जुलाई के महीने में उर्वरक की आपूर्ति कम रही है। आगे बताया कि यूरिया की जरूरत
2.1 लाख मीट्रिक टन है। लेकिन, 1.45 लाख मीट्रिक टन ही प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार डीएपी के लिए जबकि 1.45 लाख मीट्रिक टन की आवश्यकता है, केवल 0.97 लाख मीट्रिक टन प्राप्त हुआ है। एमओपी समय के लिए 60 हजार मीट्रिक टन की आवश्यकता है। केवल 42,867 मीट्रिक दिया गया। जबकि, खरीफ की फसल में एनपीकेएस के लिए 1.42 लाख मीट्रिक टन आवश्यकता है, केवल 1.05 लाख मीट्रिक टन प्रदान किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS