भाजपा का आरोप कांग्रेस ने ट्रस्ट में पैसे लेकर देश का बाजार चीन को सौंपा था

भाजपा ने कांग्रेस और चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए करार के मामले में सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी पर कांग्रेस से जवाब मांगा है। पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या राजीव गांधी फाउंडेशन को दान देने के बदले भारतीय बाजार को कांग्रेस ने चीन के लिए खोल दिया था। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चीन की सरकार के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा हस्ताक्षर किए करार पत्र पर सर्वोच्च अदालत भी हैरान है।
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी जिन्होंने करार पत्र पर किए गए हस्ताक्षर का नेतृत्व किया,उन्हें अब यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या राजीव गांधी फाउंडेशन को दान के बदले चीन के लिए देश के बाजार को खोल दिया गया था,जिससे भारतीय व्यवसाय प्रभावित हुए। बतादें कि हाल के भारत-चीन सीमा विवाद पर जब केंद्र सरकार पर कांग्रेस पार्टी हमलावर हुई थी,उसी समय भाजपा ने साल 2008 में उसके और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एक करार पर किए गए हस्ताक्षर को लेकर सवाल खड़ा किया था।
मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंचने के बाद शुक्रवार को प्रधान न्यायधीश एस.ए. बोबडे ने कहा कि कैसे कोई राजनीतिक दल एक सरकार के साथ इस तरह का समझौता कर सकता है। हालांकि बाद में बचाव पक्ष के वकील ने स्पष्ट किया कि यह समझौता सरकार नहीं बल्कि दो राजनीतिक दलों के बीच था। इस पर बोबडे ने याचिका में इस बात का जिक्र न होने की बात करते हुए याचिकाकर्ता को उच्च न्यायालय में जाने की सलाह दी। याचिकाकर्ता ने कांग्रेस और चीन की सत्ताधारी पार्टी के साथ हुए समझौते को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए मामले की केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS