भाजपा ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया ऐलान, मेनका और वरुण गांधी लिस्ट से बाहर

भाजपा ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया ऐलान, मेनका और वरुण गांधी लिस्ट से बाहर
X
भाजपा ने मेनका और वरुण गांधी को नई कार्यकारिणी (new national executive) से बाहर कर दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस लिस्ट से मेनका गांधी और वरुण (Maneka Gandhi and Varun Gandhi) को बाहर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी 80 सदस्यों को जगह मिली है।

हालांकि, भाजपा ने मेनका और वरुण गांधी को नई कार्यकारिणी (new national executive) से बाहर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में हुई हिंसा (Violence) के बाद से वरुण गांधी लगातार प्रदेश की योगी और मोदी सरकार (Yogi and Modi government) पर हमलावर हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यही कारण है कि मां मेनका गांधी और बेटे वरुण गांधी (Varun Gandhi) को कार्यकारिणी (executive) में भाजपा ने जगह नहीं दी गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी पीएम नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (PM Narendra Modi) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, एमएम जोशी (MM Joshi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।


राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) होंगे। जिसमें मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विभिन्न विधानसभा एवं विधान परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उप मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और संगठक शामिल हैं।


Tags

Next Story