साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद पुलिसकर्मी हेमन्त करकरे पर विवादित बयान दिया है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हेमंत ने मुझे गलत तरिके से फंसाया था, मैंने कहा था कि तुम्हारा पूरा वंश खत्म हो जाएगा। वो अपने कर्मों की वजह से मरें हैं।
#WATCH Pragya Singh Thakur:Maine kaha tera (Mumbai ATS chief late Hemant Karkare) sarvanash hoga.Theek sava mahine mein sutak lagta hai. Jis din main gayi thi us din iske sutak lag gaya tha.Aur theek sava mahine mein jis din atankwadiyon ne isko maara, us din uska anth hua (18.4) pic.twitter.com/COqhEW2Bnc
— ANI (@ANI) April 19, 2019
भाजपा का दामन थामने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुईं। एनआईए कोर्ट से बरी होने के बाद उन्होंने ऐसा बयान पहली बार दिया है। साध्वी ने यह भी कहा कि उन्होंने मेरे साथ गलत व्यवहार किया और गलत तरिके से फंसाया। साध्वी बोलीं, ये उसकी कुटिलता थी, ये देशद्रोह था, धर्मविरुद्ध था, वो मुझसे पूछता था कि क्या मुझे सच के लिए भगवान के पास जाना होगा, तो मैंने कहा था कि आपको जरूरत है तो जाइए।
साध्वी ने कहा, मैंने उसे कहा था तेरा सर्वनाश होगा, उसने मुझे गालियां दी थीं। जिस दिन मैं गई तो उसके यहां सूतक लगा था और जब उसे आतंकियों ने मारा तो सूतक खत्म हुआ। बता दें कि हेमंत करकरे मुंबई में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। हेमंत मालेगांव सीरियल ब्लास्ट की जांच कर रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS