विस चुनाव में BJP ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर लगाया दांव, इन पार्टियों से होगा मुकाबला

विस चुनाव में BJP ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर लगाया दांव, इन पार्टियों से होगा मुकाबला
X
लगातार दो लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक जीत के बाद अब भाजपा की नजरें आगामी विधानसभा चुनावों पर टिकी हैं। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने इसके लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है। मंगलवार शाह ने इसी सिलसिले में पार्टी के चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक की।

लगातार दो लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक जीत के बाद अब भाजपा की नजरें आगामी विधानसभा चुनावों पर टिकी हैं। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने इसके लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है। मंगलवार शाह ने इसी सिलसिले में पार्टी के चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे। हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में अभी भाजपा की सरकार ही सत्ता में है। सूत्रों के मुताबिक इन तीन राज्यों में मौजूदा मुख्यमंत्रियों के कंधों पर ही चुनाव लड़ेगी। आइए जानते हैं इन तीन राज्यों में कौन सी पार्टियां भाजपा को चुनौती दे सकती हैं।

झारखंड की बात करें तो यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास इन दिनों अलग-अलग इलाकों में जाकर प्रचार कर रहे हैं। यहां भाजपा सीधा मुकाबला झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन से माना जा रहा है। इस गठबंधन में कांग्रेस और राजद भी शामिल हो सकते हैं। अगर इस विपक्षी गठबंध में कांग्रेस और राजद आते हैं तो भाजपा को चुनौती दे सकते हैं। विपक्षी दलों ने भी प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन दिनों रथ यात्रा निकालकर अपने पांच साल की उपलब्धियों को जनता को बता रहे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से हैं। यहां राकांपा और कांग्रेस मिलकर शिवसेना-भाजपा के गठबंधन को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि शिवसेना और भाजपा अलग-अलग रथयात्राएं निकाल रहे हैं।

इसके अलावा हरियाणा में भी भाजपा के मनोहर लाल की सरकार है। मुख्यमंत्री खट्टर भी रथयात्रा निकालकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। यहां भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से है लेकिन चुनाव से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बातों ने कांग्रेस की चिंताएं बढ़ा दी हैं। हुड्डा इन दिनों पार्टी की लाइन से हटकर बागी तेवर अख्तियार किए हुए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story