भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा बोले- 36,000 मंदिरों को नष्ट करके मस्जिदों का निर्माण किया गया, दोबारा करेंगे हासिल

कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा (KS Eshwarappa) ने शुक्रवार को मंदिर-मस्जिद विवाद (Temple-Mosque Dispute) पर बड़ा बयान दिया है। भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा (BJP leader KS Eshwarappa) ने दावा (claimed) किया है कि मस्जिदों के निर्माण के लिए 36,000 मंदिरों (36,000 temples destroyed) को नष्ट किया गया था। इन सभी को कानूनी रूप से पुनः प्राप्त किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने कहा, 36,000 मंदिरों को नष्ट करके इनके ऊपर मस्जिदों का निर्माण कराया गया। उन्हें कहीं और मस्जिदें बनाने दें और नमाज अदा करने दें। लेकिन हम उन्हें अपने मंदिरों पर मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं दे सकते। मैं आपको बता रहा हूं सभी 36000 मंदिरों को हिंदुओं द्वारा और कानूनी रूप से पुनः प्राप्त किया जाएगा।
बता दें कि सबसे पहले कर्नाटक में मंदिर-मस्जिद विवाद 21 अप्रैल को सामने आया, जब मंगलुरु के बाहरी इलाके में एक पुरानी मस्जिद के नीचे एक हिंदू मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन पाया गया था। कुछ लोगों ने कहा, मस्जिद बनने से पहले यहां पर एक मंदिर था। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने जिला प्रशासन से अपील की है कि दस्तावेजों की पुष्टि होने तक मरम्मत का काम रोक दिया जाए।
तेलंगाना में मंदिर-मस्जिद विवाद
बता दें कि मंदिर-मस्जिद विवाद 25 मई को तेलंगाना भी पहुंच गया। राज्य भाजपा प्रमुख बंदी संजय ने आरोप लगाया कि राज्य में कई मंदिरों को तोड़कर उनके ऊपर मस्जिदें बनाई गईं। यदि इन मस्जिदों को अभी खोदा जाए तो खुदाई में शिव लिंगों के निकलने की संभावना है। बंदी ने आगे कहा कि मैं एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती देता हूं। आइए हम तेलंगाना की सभी मस्जिदों को खोदें। अगर ढांचे मिलते हैं, तो हम मस्जिदों को उन पर छोड़ देंगे। लेकिन अगर शिवलिंग मिलते हैं तो हम उन्हें अपने कब्जे में ले लेंगे।
शांति बनाए रखनी है तो हिंदुओं को वापस करना होगा
इस बीच राम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने कहा, अगर शांति बनाए रखनी है तो मुस्लिम समुदाय द्वारा जो भी मंदिर नष्ट करके उनके ऊपर मस्जिदों का निर्माण किया गया है उन्हें हिंदुओं को वापस करना होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS