विजयवर्गीय बोले - बंगाल में संविधान का पालन नहीं करतीं ममता, दीदी ने नड्डा के लिये ईश्वर से की यह कामना

विजयवर्गीय बोले - बंगाल में संविधान का पालन नहीं करतीं ममता, दीदी ने नड्डा के लिये ईश्वर से की यह कामना
X
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल में बाबा साहेब के संविधान से कोई लेना देना नहीं है। दूसरी ओर ममता ने कोरोना संक्रमित जेपी नड्डा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा के चुनावों को लेकर सियासत गरम नजर आ रही है। इस बीच भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे यहां संघीय ढांचा है केंद्र और राज्य सरकार की अपनी-अपनी भूमिकायें हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि दुर्भाग्य से ममता बनर्जी का व्यवहार ऐसा है। जैसे कि पश्चिम बंगाल देश का हिस्सा ही नहीं है। बल्कि पश्चिम बंगाल अलग राज्य हो। उन्होंने कहा कि ममता बंगाल में यहां की राजा हों जैसे व्यवहार करती हैं। इसके अलावा बंगाल में वो जो चाहेंगी और वही होगा। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ममता को बंगाल में बाबा साहेब के संविधान से कोई लेना देना नहीं है।

जेपी नड्डा कोरोना के खिलाफ जीत जायें जंग: ममता बनर्जी

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वास्थय को लेकर ईश्वर से खास कामना की है। ममता ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में पता चला। वो जल्द ही ठीक और स्वस्थ हों। ऐसे समय में मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।

फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं जेपी नड्डा

आपको बता दें, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जेपी नड्डा ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी स्वयं मीडिया को दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है। डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा निर्देशों का पालन कर रहा हूं। जो भी लोग गत दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं। कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

Tags

Next Story