मुरली मनोहर जोशी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, इस विषय पर की जांच की मांग

मुरली मनोहर जोशी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, इस विषय पर की जांच की मांग
X
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को पत्र लिखकर उनके नाम पर सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी पत्र की जांच की मांग की है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को पत्र लिखकर उनके नाम पर सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी पत्र की जांच की मांग की है।

रविवार को समाचार एएनआई का लोगो लगी हुई एक चिट्ठी वायरल हुई थी। उसमें ये कहा गया था कि आडवाणी और जोशी को पार्टी के लोगों ने अपमानित करके बाहर निकाल दिया था। वायरल हुई इस चिट्ठी पर पार्टी ने कहा कि ये पूरी तरह से फेक है। एएनआई का लोगो होने के कारण लोगों ने इस चिट्ठी को सच मान लिया था। पर एएनआई ने भी इसे फेक बता दिया।

हालांकि, शनिवार को सामने आई चिट्ठी में कई जगह की गई त्रुटियों के कारण कुछ लोगों के मन में संदेह भी हुआ और जोशी के तरफ से इस चिट्ठी के फेक होने की पुष्टि किए जाने के बाद स्थिति आखिरकार साफ हो गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story