भाजपा नेता संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- यह तो चाटूकारिता की पराकाष्ठा

कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा के 'जिन्ना के साथ थे सरदार पटेल' वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP- बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी है। संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी ट्विटर के मुताबिक, संबित पात्रा ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि कांग्रेस केवल एक ही परिवार की पार्टी है। नेहरू- गांधी परिवार (Nehru-Gandhi family) की legacy को किस प्रकार आगे बढ़ाया जाए और चाटूकारिता की पराकाष्ठा किस प्रकार बनाई रखी जाए, यही कांग्रेस (Congress) का ध्येय है।
आज अखबारों में छपा है कि 2 दिन पहले हुई CWC की बैठक में कश्मीर को लेकर कुछ सवाल उठे थे। बैठक में कश्मीर को लेकर भ्रम का माहौल बनाया गया। ये भी कहा गया कि जवाहर लाल नेहरु जी ने जम्मू कश्मीर को हिंदुस्तान में इंटीग्रेट किया। ये भी कहा गया कि इस पूरे प्रयोजन में सरदार पटेल जिन्ना से मिले हुए थे और जिन्ना के साथ मिलकर कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग रखने की कोशिश पटेल कर रहे थे।
आज ये बात स्पष्ट हो गई है कि अपने परिवार की विरासत को ऊपर रखने के लिए नेहरू-गांधी राजवंश को ऊपर रखने के लिए, चाहे सुभाष चंद्र बोस हो, वीर सावरकर हो, सरदार पटेल हो किसी को भी अपमानित करना हो, किसी के नाम पर भ्रम फैलाना हो कांग्रेस पार्टी सब कर सकती है।
बता दें कि 16 अक्टूबर को कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा ने जम्मू-कश्मीर को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान कांग्रेस नेता ने सरदार पटेल और जवाहर लाल नेहरू की भूमिका पर भी बात की। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने बैठक में कहा था कि जवाहर लाल नेहरू ने जम्मू कश्मीर को हिंदुस्तान में इंटीग्रेट करने का काम किया जबकि सरदार पटेल, जिन्ना के साथ मिलकर कश्मीर को पाकिस्तान को सौंपना चाहते थे। हालांकि, सीडब्ल्यूसी के कुछ सदस्यों ने तारिक हमीद कर्रा की इस बात पर हस्तक्षेप किया थी। तारिक को याद दिलाया था कि पटेल भारत के एकीकरण में योगदान वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS