Mumbai Cruise Drugs Case: भाजपा नेता ने नवाब मलिक पर ठोका 100 करोड़ की मानहानि का केस, इस नाम को बताया अपमानजनक

मुंबई क्रूज पार्टी ड्रग मामले (Mumbai Cruise Drugs Case) में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को जमानत मिलने के बाद भी महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) के बयानों की वजह से यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। वही भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहित कम्बोज (Mohit Kamboj) ने नवाब मलिक के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
मोहित कम्बोज ने नवाब मलिक के खिलाफ कथित तौर पर खुद पर और परिवार के सदस्यों पर ड्रग मामले में झूठे आरोप लगाने के लिए 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मामला दर्ज कराया है। दरअसल जब से आर्यन खान को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया है, मलिक एनसीबी (Narcotics Control Bureau) और उसके जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर हमले कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कम्बोज और लोगो पर भी कई आरोप भी लगाए हैं।
इस जबाव में मोहित कंबोज ने मलिक को 9 अक्टूबर को एक नोटिस भेजा था। उस नोटिस में इस बात पर जोर दिया गया था कि बिना सबूत के मानहानिकारक बयान देना गलत है। लेकिन फिर भी नवाब मलिक ने उस नोटिस के बावजूद मोहित कंबोज पर हमला जारी रखा और 11 अक्टूबर को फिर से उनके परिवार को निशाना बनाया।
जिसके बाद मोहित कम्बोज ने 26 अक्टूबर को मझगांव में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (Metropolitan Magistrate) की अदालत के समक्ष एक आपराधिक शिकायत दर्ज की। इतना ही नहीं उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि मलिक ने ऐसे काम किए हैं जो एक नागरिक को गलत तरीके से पेश करते हैं और कम्बोज के नाम और प्रतिष्ठा के लिए अपमानजनक हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS