भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए किया तर्पण

भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए किया तर्पण
X
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और पश्चिम बंगाल प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) राज्य में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि (Tribute) देने के लिए तर्पण संस्कार (Tarpan Ceremony) के आयोजन में शामिल हुए। पिछले 6 वर्षों में 51 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता (BJP Workers) राज्य में हुए चुनावी संघर्षों में मारे गए हैं।

पश्चिमी बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं (Dead BJP Workers) के लिए 'तर्पण' (पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की रस्म) समारोह आयोजित हुआ। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और भाजपा के बंगाल में प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) इसमें शामिल हुए हैं।

बता दें, कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शपाथ समारोह में भी पश्चिम बंगाल में में विभिन्न घटनाओं में मारे गए 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को आमंत्रित किया था। जानकारी के मुताबिक 2019 पिछले 6 वर्षों से लेकर 2019 लोकसभा चुनावों तक पश्चिम बंगाल में चुनावी संघर्षों के दौरान कम से कम 51 भाजपा कार्यकर्ता अपनी जान गवां चुके हैं। पश्चिम बंगाल में अधिकतर चुनावों के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस से कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक संघर्ष की घटनाएं सामने आई हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story