भाजपा नेता ने भारत में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कमतों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया

भाजपा नेता ने भारत में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कमतों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया
X
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के विधायक बेलाड ने कहा कि तालिबान (Taliban) द्वारा अफगानिस्तान (Afghanistan) में सत्ता पर कब्जा करने के बाद से दुनिया (World) ईंधन आपूर्ति की समस्याओं का सामना कर रही है।

भारत में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस (petrol, diesel and LPG) की बढ़ती कीमतों की वजह से आम आदमी परेशान है। लेकिन इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP- भाजपा) के विधायक अरविंद बेलाड MLA Arvind Belad ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के विधायक बेलाड ने कहा कि तालिबान (Taliban) द्वारा अफगानिस्तान (Afghanistan) में सत्ता पर कब्जा करने के बाद से दुनिया (World) ईंधन आपूर्ति की समस्याओं का सामना कर रही है।

टाइम्स नाउ के मुताबिक, बीजेपी विधायक (BJP MLA) ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के मुद्दे की शुरुआत के बाद से ही दुनिया में ईंधन की आपूर्ति को लेकर समस्याएं रही हैं। इससे भारत में गैस, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत-अफगान (Indo-Afghan) के बीच व्यापार बहुत प्रभावित हुआ है।

मगर जहां तक ​​ईंधन का संबंध है, अफगानिस्तान-भारत दोनों देशों के बीच कभी भी एक बड़ा निर्यात और आयात संबंध नहीं था। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई 2021 भारत को कच्चा तेल बेचने वाले देश इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई हैं। घरेलू रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्षी दल केंद्र की मोदी को घेर रहे हैं। कांग्रेस केंद्र सरकार पर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क और करों के माध्यम से करोड़ों की वसूली करने का आरोप लगाती रही है।

Tags

Next Story