भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में चल रहा ईलाज

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में चल रहा ईलाज
X
मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। वो दो दिन पहले रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती किया गया है। जब उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। शुक्रवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल, उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

वहीं दूसरी तरफ 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को दूसरी बार विशेष एनआईए अदालत में पेश नहीं हुईं। ठाकुर के वकील ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका ईलाज किया जा रहा है। जिसकी वजह से वो अस्पताल में भर्ती नहीं हुई हैं।

जबकि अन्य पांच आरोपी कोर्ट में मौजूद थे। पांच अन्य आरोपी- लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, समीर कुलकर्णी, अजय रहिकर ​​और सुधाकर द्विवेदी शनिवार को इसके सामने पेश हुए। सीटर ने दो अन्य की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। इसके बाद सभी सात आरोपियों को 4 जनवरी को इसके समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि ठाकुर का अप्रैल से दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। उनके वकील जे पी मिश्रा ने कहा कि वह अपनी मेडिकल रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों की सलाह पर शुक्रवार को वहां जांच के लिए गई थीं और वहां भर्ती होना पड़ा।

बता दें कि 29 सितंबर 2008 को उत्तर महाराष्ट्र में मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर मालेगांव की एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पर धमाका हुआ था। बम फटने से छह लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए।

Tags

Next Story