भाजपा सासंद रीता बहुगुणा की 6 साल की पोती की मौत, दिवाली की रात पटाखे से थी झुलसी

भाजपा सासंद रीता बहुगुणा की 6 साल की पोती की मौत, दिवाली की रात पटाखे से थी झुलसी
X
रिपोर्ट के मुताबिक मासूम किया की मौत आज सुबह करीब तीन बजे, दिल्ली के अस्पताल में हुई है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती किया दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बता दें कि किया रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की बेटी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मासूम किया की मौत आज सुबह तड़के 3 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में हुई है। जब प्रयागराज में किया की हालत बिगड़ने लगी थी तो तत्काल उसे दिल्ली एम्स ले जाया गया था। डॉक्टरों की काफी कोशिश के बाद उसकी मौत हो गई। बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज संसदीय सीट से बीजेपी की सांसद हैं। दिवाली की रात को उनका परिवार प्रयागराज में था।

कपड़ों में आग लगा देखकर किया शोर मचाने लगी, लेकिन घरवाले इस बात से अंजान थे कि उसे आग लगी है। वे सोच रहे थे कि शायद बच्चे आपस में खेल रहे हैं। इसलिए परिजन ध्यान नहीं दे पाये और जब कोई छत पर गया तो वह काफी झुलसी हुई हालत में पड़ी थी। इसके बाद बच्ची को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के एम्स रेफर किया गया है। जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Tags

Next Story