रामलाल को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद से हटाया गया, दी गई ये जिम्मेदारी

रामलाल को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद से हटाया गया, दी गई ये जिम्मेदारी
X
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) में आज बड़ा बदलाव हुआ है। रामलाल को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव से पद से हटा दिया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) में आज बड़ा बदलाव हुआ है। रामलाल को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद से हटाकर उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सहसम्पर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है। वी सतीश को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के रूप में नियुक्त किए जाने की संभावना है।

बता दें कि रामलाल को साल 2006 में संजय जोशी की जगह राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। जब से अब तक रामलाल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पद पर तैनात थे लेकिन अब उन्हें अखिल भारतीय सहसम्पर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है। साल 2005 में भाजपा के संगठन महासचिव संजय जोशी की सेक्स सीडी आने के बाद उन्हें भाजपा से पद मुक्त किया गया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story