Uttarakhand: उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट, जानें क्या है बीजेपी की रणनीति!

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को भाजपा उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीते बुधवार को दिल्ली में भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है।
BJP national president JP Nadda appoints Mahendra Bhatt as the new state president of BJP Uttarakhand pic.twitter.com/7WJNsjBeLr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 30, 2022
बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड बीजेपी की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद से ही मदन कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चा थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि चमोली जिले के नंदप्रयाग के पूर्व विधायक भट्ट ने भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक की जगह ली है। भट्ट इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में हार गए थे। गढ़वाल क्षेत्र के एक ब्राह्मण नेता भट्ट की नियुक्ति के साथ भाजपा ने जाति और क्षेत्र के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं क्षेत्र के ठाकुर हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा की युवा शाखा में काम करने के बाद महेंद्र भट्ट का कद ऊंचा हुआ है। महेंद्र भट्ट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बैकग्राउंड के हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS