शाह का ममता बनर्जी पर हमला, पूछा- 'जय श्रीराम' का नारा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में लगाएंगे?

शाह का ममता बनर्जी पर हमला, पूछा- जय श्रीराम का नारा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में लगाएंगे?
X
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर जमकर हमले किए हैं। मेदिनीपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि मैं मोदी जी को प्रधानमंत्री नहीं मानती। ममता दीदी आप देश के संविधान पर विश्वास करती हैं या नहीं? आपके न मानने से कुछ नहीं होगा। मोदी जी फिर एक बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के छठवें चरण से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर जमकर हमले किए हैं। मेदिनीपुर के घाटल में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि मैं मोदी जी को प्रधानमंत्री नहीं मानती। ममता दीदी आप देश के संविधान पर विश्वास करती हैं या नहीं? आपके न मानने से कुछ नहीं होगा। मोदी जी फिर एक बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।



अपने संबोधन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामपुर के अंदर उर्दू शिक्षकों की भर्ती के लिए हंगामा हुआ, वहां के बच्चों ने कहा कि हमे बंगाली में पढ़ना है। लेकिन ममता ने कहा की आपको उर्दू में ही पढ़ना होगा, जब बच्चों ने विरोध किया तो 2 बच्चों राजेश और तापस के सीने में गोली मार दी गई।

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि ममता दीदी को हमारी बहन भारती घोष से कुछ ज्यादा ही प्यार है। क्योंकि भारती जी ने ममता के गैरकानूनी आर्डर को लेने से अस्वीकार कर दिया था। आज आप के उत्साह को देखकर मैं कह सकता हूं के भारती जी बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतने वाली है।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश के लिए मोदी जी ने जो काम किया उसके लिए लड़ा जा रहा है। लेकिन बंगाल में ये चुनाव लोकतंत्र की बहाली और ममता दीदी की सत्ता से मुक्त करने के लिए लड़ा जा रहा है।

शाह ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि ममता दीदी अब आपसे जो बन पड़ता है कर लीजिये, जो धारा लगानी है, लगा दीजिये। मगर हमे जय श्री राम का नारा लगाने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा कि मैं 3 दिन से देख रहा हूं बंगाल में जय श्री राम बोलने पर ममता दीदी को ऐतराज हो रहा है। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं दीदी अगर हम श्री राम का नाम भारत में नहीं लेंगे तो पाकिस्तान में लेंगे क्या?

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story