BJP: जेपी नड्डा ने की केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पार्टी में फेरबदल किया है। इस दौरान उन्होंने संगठन में कई नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। नड्डा ने बीएल संतोष (BL Santosh) को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा 13 राज्यों में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, 2 राज्यों में कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष, 13 राज्यों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राज्यों में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है।
जानें किसे क्या मिली कमान
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) राजस्थान (Rajasthan), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और तेलंगाना (Telangana) सहित राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है। एमएलसी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को भाजपा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंसूर पसमांदा मुसलमान हैं। तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। बीजेपी के नए महासचिवों की सूची में राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल का भी नाम है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री का पद दिया गया है। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
ये रही लिस्ट

जेपी नड्डा ने बुलाई थी मीटिंग
गौरतलब है कि शुक्रवार को नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ लगभग चार घंटे लंबी बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, एनडीए बैठक और पांच राज्यों में चुनावी लड़ाई सहित महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया था। इस दौरान नड्डा ने पार्टी के जनसंपर्क अभियान की प्रगति की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके दौरों और लोगों तक पहुंच के बारे में कोशिश की जानकारी मांगी। इसमें पांच राज्यों के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति पर भी चर्चा की गई थी।
इसके अलावा पार्टी के महासचिवों ने एक अलग बैठक की, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा योजनाओं और दौरे के कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में संगठनात्मक विस्तार और चल रहे पार्टी कार्यक्रमों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। खासतौर पर मीटिंग के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों के साथ बैठक के संबंध में भी चर्चा हुई थी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS