भाजपा को जानो अभियान के तहत BJP अध्यक्ष JP Nadda विभिन्न देशों के सांसदों और नेताओं से करेंगे बातचीत

भाजपा को जानो अभियान के तहत BJP अध्यक्ष JP Nadda विभिन्न देशों के सांसदों और नेताओं से करेंगे बातचीत
X
भारतीय जनता पार्टी ने अपने एजेंडे को विदेशों तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा मुख्यालय में विभिन्न देशों के सांसदों, नेताओं और विदेश नीति के जानकारों के एक समूह से बातचीत करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने एजेंडे को विदेशों तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए बीजेपी ने भाजपा को जानो मुहिम शुरू की है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शनिवार को दिल्ली में स्थित भाजपा मुख्यालय में विभिन्न देशों के सांसदों, नेताओं और विदेश नीति के जानकारों के एक समूह से बातचीत करेंगे।

भाजपा को जानो अभियान के तहत नड्डा भाजपा मुख्यालय में आज शाम 5 बजे विभिन्न देशों के सांसदों, नेताओं और विदेश नीति विशेषज्ञों के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान नड्डा उन्हें भाजपा की सोच, विचारधारा एवं कार्यक्रमों के साथ-साथ सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही नड्डा भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, संघर्षों, सफलताओं, विचारधारा और योगदान के बारे में भी सभी सांसदों और नेताओं को विस्तार से बताएंगे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने 42 वें स्थापना दिवस पर भाजपा को जानो अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के जरिए बीजेपी विभिन्न देशों के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ ही अपनी विचारधारा से दुनिया को अवगत कराने का प्रयास कर रही है। ऐसा माना जा रहा है भारतीय जनता पार्टी ये अभियान अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने इस अभियान को तेज कर दिया है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया में हिन्दू मंदिरों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। मंदिरों पर हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन से हिन्दू मंदिर पर हमले का मामला सामने आया है। दरअसल, ब्रिस्बेन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर तोड़फोड़ की है। इससे पहले भी जनवरी के मेलबर्न में 15 दिन के अंदर तीन हिंदू मंदिरों पर हमला किया गया था।

Tags

Next Story