भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह बोले- केरल में 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, मेट्रो मैन पलक्कड़ से लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस बात की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि तमिलनाडु में बीजेपी 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारे राज्य के अध्यक्ष एल.मुरुगन धारापुरम और एच.राजा कराईकुड़ी से चुनाव लड़ेंगे।
केरल में 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
अरण सिंह ने आगे बताया कि केरल में भाजपा का चार पार्टियों बीडीजेएस (BDJS), एआईडीएमके (AIDMK), जेआरएस, कामराज कांग्रेस के साथ गठबंधन है, बीजेपी 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी की 25 सीटें इन चार पार्टियों की होंगी। मेट्रो मैन ई. श्रीधरण पलक्कड़ से चुनाव लड़ेंगे।
असम में भाजपा 92 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटों पर हमारे सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे।
बाबुल सुप्रियो टालीगंज चुनाव लडेंगे
अरुण सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण की 31 में से 27 सीटों और चौथे चरण की 44 सीटों में से 36 सीटों पर आज हम प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। अर्थशास्त्री अशोक लहरी अलीपुरद्वार से भाजपा के प्रत्याशी होंगे।
ममता बनर्जी की पार्टी से त्यागपत्र देकर आए राजीव बनर्जी डोमजुर से चुनाव लड़ेंगे। बाबुल सुप्रियो टालीगंज और चंडीतला से अभिनेता यशदास गुप्ता चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा लॉकेट चटर्जी चुनचुड़ा सीट से चुनावी मैदान में होंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS