साध्वी प्रज्ञा के बयान पर भाजपा की सफाई, कहा- पार्टी ने हमेशा हेमंत करकरे को शहीद माना

भारतीय जनता पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर द्वारा मुम्बई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे पर दिए गए बयान को लेकर सफाई पेश की है। भाजपा ने बयान जारी करते हुए लिखा है कि पार्टी का स्पष्ट मानना है कि हेमंत करकरे आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। भाजपा उन्हें हमेशा शहीद मानती है।
BJP releases statement over the remarks made against late Hemant Karkare by BJP LS candidate for Bhopal, Pragya Thakur; says, "BJP considers him a martyr. This is Sadhvi Pragya's personal statement which she might have given because of the mental & physical torture she had faced" pic.twitter.com/CNr5n5EbDl
— ANI (@ANI) April 19, 2019
पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा के संदर्भ में कहा कि उनका बयान निजी है जो वर्षों तक उन्हें हुई शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण दिया गया होगा। गौरतलब है कि साध्वी के बयान के बाद उनके ऊपर तो आरोप लग ही रहे थे साथ ही पार्टी के ऊपर भी सवाल उठने लगे।
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा मुंबई एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे पर विवादित बयान देने के बाद आयोग ने सख्ती दिखाई है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हमें साध्वी प्रज्ञा के टिप्पणी की शिकायत मिली। उसे संज्ञान में लिया गया। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS