कांग्रेस पर बरसे गौरव भाटिया, कहा- क्या INC पार्टी आज तालिबानी सोच के साथ खड़ी है, राहुल गांधी के लिए कही ये बात

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा है। गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस के G23 नेताओं की बार-बार मांग के बाद बैठक तो बुलाई गई, लेकिन अध्यक्षा सोनिया जी के जो ओपनिंग रिमार्क है, उससे ये बिल्कुल स्पष्ट हो गया कि इस बैठक का मकसद सारे झूठ मिलाकर जिस तरह की भ्रम फैलाने वाली राजनीति कांग्रेस करती आई है उसको आगे बढ़ाने का कार्य आज चल रहा है।
अभी तक ये ज्ञात था कि कांग्रेस पार्टी की वर्किंग अध्यक्ष सोनिया गांधी है। कांग्रेस के G-23 के वरिष्ठ नेता कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आज उस जहाज की तरह है, जिसको ये नहीं पता कि उसका कैप्टन कौन है?, उसकी दिशा क्या है? राहुल गांधी बार बार ये कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी में तो आतंरिक लोकतंत्र भी अब नहीं बचा है। कपिल सिब्बल जी ने जब मुद्दा उठाया, तो उनके घर पर ही कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
क्या ऐसी तालिबानी सोच की जो घटना सामने आयी है और कांग्रेस वर्किंग कमेटी में इतना भी समय नहीं है कि वो इस पर चर्चा करे। क्या कांग्रेस पार्टी आज तालिबानी सोच के साथ खड़ी है? जो सिंघु बॉर्डर पर हुआ, हम सभी ने देखा है। एक दलित भाई को निर्मम तरीके से मार दिया जाता है। ये वो अराजक तत्व हैं जो किसानों के कंधों पर अपनी बंदूके रखकर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।
गौरव भाटिया ने आगे कहा कि पंजाब के मोगा में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, उनके सिर फोड़ दिए गए, उनका खून बहाया गया। पंजाब में ये किस तरह की सरकार है। राजस्थान के हनुमानगढ़ में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ। राजस्थान में किसानों के पास कुर्की के नोटिस भेजे जा रहे हैं।
राकेश टिकैत ने कहा है कि आयोजकों की कोई जिम्मेदारी नहीं है। देश की जनता पूछ रही है कि अगर आप एक प्रदर्शन का आयोजन करते हैं और उसमें तिरंगे का अपमान किया जाता है, अराजकता फैलाई जाती है, दलित युवक की हत्या कर दी जाती है, तो प्रदर्शन का आयोजन करने वालों की जिम्मेदारी क्या होती है?
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS