BJP ने विधायक टी राजा सिंह को किया सस्पेंड, पैगंबर पर की थी विवादित टिप्पणी- 10 दिन के भीतर ये जवाब भी मांगा

BJP ने विधायक टी राजा सिंह को किया सस्पेंड, पैगंबर पर की थी विवादित टिप्पणी- 10 दिन के भीतर ये जवाब भी मांगा
X
पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने अपने पार्टी विधायक टी राजा सिंह को निलंबित (BJP suspends MLA T Raja Singh) कर दिया है।

पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी (BJP) ने अपने पार्टी विधायक टी राजा सिंह को निलंबित (BJP suspends MLA T Raja Singh) कर दिया है। पार्टी ने उन्हें 10 दिन का समय दिया है कि वे कारण बताएं कि उन्हें निष्कासित (Expelled) क्यों नहीं किया जाना चाहिए।

10 दिनों के भीतर मांगा जवाब

बीजेपी की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें लिखा है आपने (टी राजा सिंह) विभिन्न मामलों पर पार्टी की स्थिति के विपरीत विचार व्यक्त किए हैं, जो नियम XXV का स्पष्ट उल्लंघन है। मुझे आपको यह बताने का निर्देश दिया गया है कि आगे की जांच के लिए, आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से और आपकी जिम्मेदारियों/कार्यों से निलंबित कर दिया जाता है। कृपया इस नोटिस की तारीख से 10 दिनों के भीतर कारण भी बताएं कि आपको पार्टी से क्यों न निकाला जाए। आपका विस्तृत जवाब 2 सितंबर 2022 के बाद अधोहस्ताक्षरी के पास पहुंच जाना चाहिए।


बता दें कि टी राजा सिंह को पुलिस ने आज (मंगलवार) को पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए एक वीडियो जारी किया। इसके बाद बीजेपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हैदराबाद में सोमवार रात विरोध प्रदर्शन किया गया। फिर भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फिर उनकी गिरफ्तारी हुई।

पुलिस ने बताया कि टी राजा सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 295 (धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को चोट पहुंचाना या अपवित्र करना) और 505 (सार्वजनिक शरारत) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Tags

Next Story