पश्चिम बंगाल में भाजपा का 'नबन्ना चलो' आंदोलन, भारी पुलिसबल तैनात

पश्चिम बंगाल में भाजपा का नबन्ना चलो आंदोलन, भारी पुलिसबल तैनात
X
राज्य में भाजपा आज चार प्रमुख रैलियां निकाल रही है। कोलकाता से तीन रैलियां निकल रही हैं। हावड़ा के सिबपुर से राज्य सचिवालय की तरफ से भी मार्च का आयोजन किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस तैनात हैं। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में 'नबन्ना चलो' आंदोलन के लिए जूट हैं। कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा आज मार्च निकालने जा रही है। भाजपा ने इसे 'नबन्ना अभियान' नाम दिया है। पुलिस ने हावड़ा में वाटर कैनन तैनात किया है और सड़कों पर बैरिकेडिंग भी की है।

राज्य में भाजपा आज चार प्रमुख रैलियां निकाल रही है। कोलकाता से तीन रैलियां निकल रही हैं। हावड़ा के सिबपुर से राज्य सचिवालय की तरफ से भी मार्च का आयोजन किया जाएगा। पुलिस ने इस रास्ते पर बैरिकेडिंग की है और वॉटर केनन के वाहन तैनात किये हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय समेत तमाम पार्टी नेता इस मार्च में हिस्सा ले रहे हैं। बताया जा रहा है प्रत्येक रैली में लगभग 25 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Tags

Next Story