कोलकाता: नगर निगम कार्यालय के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रर्दशन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन की जानकारी मिली के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दफ्तर के पास से उन्हें हटाने का प्रायस किया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं प्रदर्शन और तेज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता 'डेंगू मुक्त' और अन्य मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
BJP workers protest near Kolkata Municipal Corporation office demanding a 'dengue free' Kolkata among other demands. Police use water cannons to disperse protesters. pic.twitter.com/Lc4xulfDEB
— ANI (@ANI) November 13, 2019
विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण था
विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता रिमझिम मित्रा को हिरासत में लिया गया है। हिरासत के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे पास विरोध प्रदर्शन करने की पूर्व अनुमति थी और विरोध शांतिपूर्ण था। हमें पुरुष पुलिसकर्मियों ने रोका।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS