भाजपा को नागरिकता संशोधन कानून पर बड़ा झटका, सहयोगी असम गण परिषद पार्टी विरोध में उतरी

नागरिकता संशोधन कानून पर पूर्वोत्तर में जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। अब नागरिकता संशोधन कानून पर भाजपा को उसके ही सहयोगी घेरने लगे हैं।
पूर्वोत्तर में भाजपा की सबसे अहम सयोगी पार्टी असम गण परिषद (एजीपी) ने पहले नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया लेकिन अब पार्टी ने इसका विरोध करने का ऐलान किया है।
असम गण परिषद के नेता जोई नाथ शर्मा ने कहा कि शनिवार को एक पार्टी की बैठक आयोजित की गई। पार्टी ने असम में नागरिकता संशोधन कानून और विशेष रूप से ब्रह्मपुत्र घाटी में कार्यान्वयन को चुनौती देने वाली याचिका दायर करने का फैसला किया है।
Zoii Nath Sharma, Asom Gana Parishad: A party meeting was held y'day, party decided to file a petition challenging implementation of #CitizenshipAmendmentAct in Assam & particularly in Brahmaputra valley. Our party president will lead a delegation that will meet Home Minister&PM. pic.twitter.com/W2hGJBMjq6
— ANI (@ANI) December 15, 2019
हमारे पार्टी अध्यक्ष एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे जो गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी से मुलाकात करेगा। असम गण परिषद भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली असम सरकार का भी हिस्सा है। इस पार्टी के राज्य की कैबिनेट में तीन मंत्री भी हैं।
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर के काई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कानून के विरोध का सबसे अधिक असर पूर्वोत्तर राज्यों में देखने को मिला है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS