BMC के सहायक नगर आयुक्त की कोरोना से मौत, 2 हजार से ज्यादा कर्मचारी इसकी जद में

BMC के सहायक नगर आयुक्त की कोरोना से मौत, 2 हजार से ज्यादा कर्मचारी इसकी जद में
X
100 से ज्यादा बीएमसी कर्मचारियों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। जबकि, 2 हजार से ज्यादा स्टाफ इस खतरनाक बीमारी की जद में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस से मारने वाले सहायक नगर आयुक्त का नाम अशोक खैरनार था।

बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सहायक नगर आयुक्त की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गयी है। सहायक नगर आयुक्त (वार्ड अधिकारी) मार्च के महीने से वार्ड में कोविड के खिलाफ अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। आज उन्हें मुलुंड के फोर्टिस अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है।

अब तक 100 से ज्यादा बीएमसी कर्मचारियों की हो चुकी है मौत

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब तक 100 से ज्यादा बीएमसी कर्मचारियों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। जबकि, 2 हजार से ज्यादा स्टाफ इस खतरनाक बीमारी की जद में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस से मारने वाले सहायक नगर आयुक्त का नाम अशोक खैरनार था, जो ग्रेटर मुंबई नगर निगम में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात थे। उनका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिवार में पत्नी और दो बच्चों के अलावा और भी कई लोग हैं। खैरनार का पूरा परिवार जॉइंट था और इसमें कई लोग एक साथ रहते हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 8 हजार 139 मामले सामने आए हैं। जबकि, शनिवार का 7 हजार 862 मामले सामने आए थे। अब 8 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,46,600 हो गई है। जिनमें 99,202 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 1,36,985 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 10,116 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु में 3965, दिल्ली में 1781, गुजरात में 872, तेलंगाना में 1178, उत्तर प्रदेश में 1392, आंध्र प्रदेश में 1813, पश्चिमी बंगाल में 1344 नए मामले दर्ज किए गए हैं।


Tags

Next Story