Breaking: BJP MP अर्जुन सिंह के घर फेंका गया बम, जांच में जुटी पुलिस, TMC पर शक

Breaking: BJP MP अर्जुन सिंह के घर फेंका गया बम, जांच में जुटी पुलिस, TMC पर शक
X
पश्चिम बंगाल के 24 परगना इलाके में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंके हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पश्चिम बंगाल के 24 परगना इलाके में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंके हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

एएनआई के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंके। बदमाशों ने अर्जुन सिंह के घर के बाहर गोलियां भी चलाई।

बता दें कि घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरु कर दी। अर्जुन सिंह के भतीजे ने टीएमसी पर आरोप लगाया है। उन्होंने एक तरह का जानलेवा हमला बताया है।

बता दें कि इस घटना के बाद सांसद के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ऐसा पहली बार नहीं है 24 परगना इलाके में लोकसभा चुनाव के दौरान भी कई बार बम फेंकने की घटनाए सामने आई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story