Maharashtra: RSS मुख्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Maharashtra: RSS मुख्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
X
संघ मुख्यालय (Union Headquarters) को बम से उड़ाने की धमकी से खलबली मच गई है। जिसके बाद RSS मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके धमकी दी है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर में संघ मुख्यालय (Union Headquarters) को बम से उड़ाने की धमकी से खलबली मच गई है। बताया जा रहा है एक अज्ञात शख्स ने फोन कर यह धमकी दी है। जिसके बाद RSS मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके धमकी दी है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी गोरख भामरे (Police Officer Gorakh Bhamre) ने बताया कि दोपहर एक बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी दी। डीसीपी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। परिसर की जांच की गई, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

डीसीपी ने कहा कि एहतियात के तौर पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस (Maharashtra Police) फोन करने वाले की पहचान के लिए फोन नंबर की लोकेशन ट्रेस कर रही है। बता दें कि संघ मुख्यालय पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पहले ही रहते हैं। यहां सीआरपीएफ (CRPF) की एक टुकड़ी हमेशा ही सुरक्षा में मुस्तैद रहती है। इसके साथ ही बाहरी घेरे पर नागपुर पुलिस का सुरक्षा घेरा होता है। इसके अलावा यहां वीडियोग्राफी या किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाने पर पहले से ही प्रतिबंध है। इसके बाद भी शनिवार सुबह धमकी भरे फोन आने के बाद आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Tags

Next Story