बॉम्बे हाईकोर्ट ने संजय राउत के खिलाफ दिए जांच का आदेश, जानें क्या है मामला

महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर जांच का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के पुलिस आयुक्त को आदेश दिया है कि वह उस शिकायत की जांच करें जिसमें महिला ने संजय राउत और अपने अलग हुए पति के इशारे पर कुछ पुरुषों द्वारा पीछा करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति एनजे जमादार की खंडपीठ ने मुंबई पुलिस कमिश्रन को 24 जून को कोर्ट ल में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार, पेशे से मनोवैज्ञानिक एक महिला ने इसी वर्ष फरवरी में कोर्ट में याचिका दायर की थी जिस पर सुनवाई हो रही थी। याचिका में महिला ने दावा किया था कि संजय राउत और महिला के अलग हो चुके पति के इशारे पर अज्ञात पुरुषों द्वारा उनका पीछा किया जा रहा है और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
महिला की ओर से पेश वकील आभा सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि याचिका दायर होने के बाद हाल ही में महिला को एक गैर-संज्ञेय मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि महिला ने फर्जी पीएचडी डिग्री हासिल की थी। वकील ने कोर्ट से कहा कि याचिकाकर्ता 10 दिन से जेल में है। हाई कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद अब पूरी पुलिस मशीनरी उसके खिलाफ जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS